India Rise Special

REET पेपर लीक मामले में राजस्थान सरकार ने लिया बड़ा फैसला, दोबारा कराई जाएगी परीक्षा

रीट पेपर लीक होने के बाद से राजस्थान की सियासी माहौल में हलचल मच गया । जिसे देखते हुए आज राजस्थान में मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित कैबिनेट बैठक में REET लेवल-2 की परीक्षा को रद्द करने का फैसला किया है।  लेवल-1 की प्रक्रिया पूर्ववत जारी रहेगी। अब दोनों लेवल मिलाकर कुल 62,000 पदों के लिए भर्ती होगी। युवा निश्चिंत रहें, प्रदेश सरकार उनके हित में पूरी तरह साथ खड़ी है। ये जानकारी राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के ट्वीटर अकाउंट के माध्यम से दी गई है।

 

REET को लेकर राजस्थान सरकार गंभीर

 

​रीट पेपर लीक मामले को लेकर राजस्थान सरकार काफी गंभीर नजर आई। जिसके बाद आज सीएम अशोक गहलोत ने लेवल टू रीट परीक्षा रद्द करने की घोषणा की। अशोक गहलोत ने कहा कि, लेवल टू की शिक्षा भर्ती परीक्षा दोबारा होगी। बहुत जल्द इसकी घोषणा भी हो जाएगी। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत​ ने ट्वीट कर कहा कि, मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित कैबिनेट बैठक में REET लेवल-2 की परीक्षा को रद्द करने का फैसला किया है। लेवल-1 की प्रक्रिया पूर्ववत जारी रहेगी। अब दोनों लेवल मिलाकर कुल 62,000 पदों के लिए भर्ती होगी। युवा निश्चिंत रहें, प्रदेश सरकार उनके हित में पूरी तरह साथ खड़ी है।

 

सरकार दोषी को दिलाएंगी सजा

 

REET Exam ​में गड़बड़ी की जांच SOG कर रही है। हमारी सरकार हर दोषी को सजा दिलाकर युवाओं के साथ न्याय सुनिश्चित करेगी।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: