India Rise Special

Rajasthan: स्वतंत्रता दिवस पर समारोह में सीएम गहलोत का संबोधन

Rajasthan: भारत को आजादी मिले आज 75 साल पूरे हो गए हैं। पूरा देश 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। राजस्थान के मुखिया अशोक गहलाेत ने इस मौके पर जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का संबोधन किया। देशवासियों को सीएम गहलोत ने शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही अपने भाषण में उन्होंने राज्य में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों भी गिनाई।

राजस्थान (Rajasthan) में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि यह दिन हमें उन जिन्होंने स्वाधीनता संग्राम में अपना सब कुछ न्यौछावर कर देश को आजादी दिलाई।

 

स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर देता है। उन सेनानियों के त्याग और संघर्ष का नतीजा है जो आज हम खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं। उनके बलिदान के प्रति हम सब नतमस्तक हैं।

सीएम ने कहा कि हमारा भी कर्तव्य है कि वर्तमान परिस्थितियों में लोकतंत्र एवं संवैधानिक मूल्यों के समक्ष मौजूद चुनौतियों का दृढ़ता से मुकाबला करें और इन्हें नुकसान पहुंचाने वाली ताकतों के खिलाफ एकजुट हो। उन्होंने आह्वान किया कि इस मौके पर हम सभी को निष्ठा एवं समर्पण की भावना के साथ देश हित में आगे बढ़ने का संकल्प लेना चाहिए। स्वाधीनता संग्राम के सेनानियोें के प्रति हमारी यही सच्ची श्रद्धांजलि मानी जायेगी।

सीएम ने लहराया तिरंगा प्यारा…

रविवार को जयपुर में सीएम अशोक गहलोत ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कार्यक्रमों में भाग लेते हुए झंडा फहराया किया। सुबह 7 बजे अशोक गहलोत ने सिविल लाइन्स स्थित सीएम आवास पर झंडा रोहण किया फिर इसके बाद 8 बजे बड़ी चौपड़ पर झंडारोहण किया।

अमर शहीदों को सुबह 8:55 बजे अमर जवान ज्योति पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सीएम ने 9:05 बजे सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय स्वतत्रंता दिवस समारोह में ध्वजारोहण कर परेड का भी निरीक्षण किया।

Rajasthan और Delhi-NCR के उद्योगों में PNG गैस का करें प्रयोग: CAQM

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: