
Rajasthan के मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य में हुआ सुधार, अस्पताल से मिली छुट्टी
Rajasthan: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत को सवाई मान सिंह (SMS) अस्पताल से आज छुट्टी मिल गई। गहलोत को मेडिकल बोर्ड की सहमति के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को गहलोत को सीने में दर्द हेने पर SMS अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनकी ह्रदय की मुख्य धमनी में ब्लॉकेज मिलने पर एंजियोप्लास्टी की गई थी। अब मुख्यमंत्री की सारी मेकिल रिपोर्ट सामान्य है।
इससे पहले (Rajasthan) मोती डूंगरी गणेश मंदिर में चिकित्सा एवं गहलोत, स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा के पुत्र वैभव गहलोत मुख्यमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की। अस्पताल में मौजूद कांग्रेस विधायक रफीक खान ने बताया कि सभी की दुआ से मुख्यमंत्री स्वस्थ हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई हैं। इस अवसर पर सरकारी मुख्य सचेतक डा महेश जोशी, डॉ शर्मा, वैभव गहलोत तथा कुछ अन्य विधायक भी मौजूद थे।
बता दें कि सीएम अशोक गहलोत पोस्ट कोविड की समस्याओं से जूझ रहे हैं। कई बार सीएम अपने वर्चुअल कार्यक्रमों में भी ये बात कह चुके हैं। इसी के चलते गहलोत सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी नहीं शामिल हो रहे हैं। कल रात सीएम अशोक गहलोत का दिल्ली जाने का कार्यक्रम था। लेकिन इस कार्यक्रम को रात में तबियत खराब होने के चलते रद्द कर दिया गया। जिसके बाद आज सुबह सीएम मेडिकल चेकअप के लिए SMS अस्पताल गए।
MP: 30 साल बाद पाकिस्तान की जेल से रिहा होकर घर लौटेंगे प्रहलाद