India Rise Special

श्रीनगर में 4 और 5 नवंबर को जम्मू-कश्मीर के कुछ पर्वतीय हिस्सों में बर्फबारी के साथ बारिश

जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है। कई मैदानी और पहाड़ी इलाकों में दिन भर बादल छाए रहे। ठंडी हवाएं चलने से ठंड का अहसास होता है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में 4 और 5 नवंबर को बर्फबारी के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। लेकिन मौसम के और खराब होने की उम्मीद नहीं है। बुधवार को मौसम साफ रहेगा।

राज्य के अधिकांश हिस्सों में दिन के तापमान में सामान्य से 5 से 8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। रात सर्द होती जा रही है। इस बीच, कश्मीर, लेह और कारगिल के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान माइनस डिग्री तक गिर गया है। जम्मू में मंगलवार की शुरुआत हल्के बादलों के साथ हुई। हालांकि दोपहर में बारिश हुई, लेकिन शाम को फिर बादल छाए रहे।

इस दौरान दिन भर ठंडी हवाएं चलती रहीं। जम्मू धीरे-धीरे सर्द हवाओं की चपेट में आ रहा है. मंगलवार को दिन का तापमान सामान्य से 3.9 डिग्री कम 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बीती रात का न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बटोटे में दिन का तापमान सामान्य से 7.9 डिग्री कम 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

बनिहाल में 15.6 डिग्री सेल्सियस, कटरा में 23.3 डिग्री सेल्सियस और भद्रवाह में 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह बीती रात सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। कारगिल में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे, गुलमर्ग में शून्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस नीचे और पहलगाम में शून्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस और बीती रात 2.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: