
यूपी में बारिश और बाढ़ का कहर जारी, अब तक 23 लोगों की गई जान
विभिन्न जिलों में कच्चे मकान का छत और दीवार देने से करीब 1 दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गई।
बिजली गिरने से 10 लोगों की हुई मौत
लखनऊ: उत्तर प्रदेश (up) में पिछले कई दिनों से जारी अधिक वर्षा(rain) के चलते बार से कई जिलों में जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है। रविवार से शुरू वर्षा कई जिलों में सोमवार को भी जारी भारी वर्षा से कई जगहों पर पानी भर गया। वही कानपुर लखनऊ हाईवे की सर्विस लेन धस गयी ,बादलों के बीच कडकती बिजली 10 जिंदगियों को लील गई। विभिन्न जिलों में कच्चे मकान का छत और दीवार देने से करीब 1 दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गई।
बता दें कि शारदा घाघरा और सरयू नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है बलरामपुर में 5 लोग पानी में बह गए इसमें एक महिला की मौत हो गई वहीं 4 लोग लापता है। वहीं भारी बारिश के चलते पूर्वोत्तर रेलवे ने गोंडा बलरामपुर मां की ट्रेनों का संचालन स्थगित कर दिया है गोरखपुर में सरयू ताप्ती गौरव आरोही नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।
सीएम योगी ने दिए राहत पहुंचाने के निर्देश
योगी आदित्यनाथ(cm yogi) ने अधिक वर्षा से प्रभावित जिलों के जिलाधिकारियों (dm) को पूरी तत्परता से राहत का संचालित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि वह खुद भ्रमण कर आपदा से प्रभावित लोगों को तत्काल राहत पहुंचाएं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि जनहानि तथा पशुओं के प्रकरणों में प्रभावितों को अविलंब अनुमान सहायता राशि प्रदान की जाए वही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन की टीम सभी लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाए और उनके रहने और भोजन की समुचित व्यवस्था करें।