IndiaIndia - World

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की बड़ी घोषणा , रेलवे जल्द शुरू करेंगा हाई स्पीड ट्रेनों का संचालन

केंद्र सरकार ने बजट में 400 नई वंदे भारत ट्रेनों का एलान किया था। जिसके बाद से ही देश में हाई स्पीड ट्रेनों का सपना देखने वाले रेलयात्रियों के लिए नई उम्मीदें जगी हैं। वहीं अब खुद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी है कि, नई वंदे भारत ट्रेन सेवाओं के मार्गों और समय सारिणी को जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा।

 

 

75 वंदे भारत ट्रेनों का हो रहा निर्माण

 

 

दरअसल रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव मध्य रेलवे नेटवर्क पर ठाणे और दिवा के बीच 5वीं और 6ठी लाइन शुरू करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। जहां उन्होंने कहा कि 75 वंदे भारत ट्रेनों का निर्माण किया जा रहा है, जबकि केंद्रीय बजट में और 400 रैक बनाने का निर्णय लिया गया है। अगस्त-सितंबर से नए रैक आने की उम्मीद है। जिसको लेकर ‘‘मार्ग और समय सारिणी को जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा। देश के सभी हिस्सों को ये सेवाएं मिलेंगी। इन ट्रेनों का निर्माण रेलवे के चेन्नई कारखाने में किया जा रहा है। इन ट्रेनों का डिस्पैच अगस्त-सितंबर से शुरू होगा।’’

 

 

पुरानी ट्रेनों को नए ‘रोलिंग स्टॉक’ के साथ बदलने का सुझाव

 

 

रेल मंत्री वैष्णव ने कहा कि पीएम मोदी ने पुरानी ट्रेनों को नए ‘रोलिंग स्टॉक’ के साथ बदलने का आदेश दिया था। दो वंदे भारत ट्रेनें, जो 2019 में शुरू हुईं थीं, दुनिया भर में देश की पहचान बन गईं। साथ ही ठाणे और दिवा के बीच नई लाइनें यहां परिवहन का एक नया अध्याय हैं। जिससे मुंबई, ठाणे और कल्याण के एक लाख से अधिक लोग सुविधाजनक तरीके से यात्रा कर सकते हैं।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: