![](/wp-content/uploads/2021/12/images-2021-12-16T113305.303-640x470.jpeg)
राहुल गांधी आज करेंगे चुनावी रैली का आगाज, 50 हजार से ज्यादा लोग होंगे रैली में शामिल
उत्तराखंड। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी चुनावी बिगुल फूंकेंगे। परेड ग्राउंड से आज राहुल गांधी एक जनसभा को संबोधित करने वाले है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से इसकी काफी तैयारियां की गई है। बताया जा रहा है, कांग्रेस की यह रैली बहुत भव्य और ऐतिहासिक होंने वाली है। इस रैली में करीब 50 हजार से ज्यादा लोग शामिल होने की बात कही जा रही है।
इसके साथ ही विजयदिवस की 50 वीं वर्षगांठ पर आयोजित इस जनससभा में पूर्व सैनिक और शहीद सैनिकों के परिवारजनों को प्रियदर्शिनी सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। विधानसभा चुनाव से पूर्व यह राहुल का पहला दौरा है। इस रैली की जरिये कांग्रेस अपनी चुनावी तैयारियों को आगाज़ कर रही हैं। इस रैली को सफल करने के लिए एआईसीसी से लेकर पीसीसी तक के नेता पिछले कई दिनों तैयारियों में लगे हुए है। कांग्रेस द्वारा आयोजित इस रैली में जुटने वाली भीड़ काफी हद तक राज्य की राजनीतिक हवा का रुख तय करेगी।
इस प्रकार से है कार्यक्रम
पार्टी सूत्रों प्राप्त जानकारी अनुसार, राहुल गांधी दिल्ली से सीधे हेलीकॉप्टर से परेड ग्राउंड में उतरेंगे। इसके बाद राहुल गांधी करीब 12:45 पर देहरादून पहुंचेंगे। जहाँ पहुंच राहुल तीर्थ पुरोहितों और पूर्व सैनिकों से भेंट करेंगे। इसके बाद राहुल ढाई घंटा वह रैली स्थल पर रहेंगे। उनके भाषण से पूर्व पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन अविनाश पांडेय, पूर्व सीएम हरीश रावत और पार्टी प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव जनसभा को संबोधित करेंगे।