लखीमपुर जाने के लिए लखनऊ पहुंचे राहुल गांधी, पुलिस ने एयरपोर्ट पर रोका
लखीमपुर जाने के लिए प्रियंका और राहुल गांधी को मिली इजाज़त
लखनऊ: कांग्रेस नेता राहुल गांधी लखनऊ एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं। उनके साथ कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद हैं। राहुल गांधी के एयपोर्ट पहुंचने पर डीएम और पुलिस अधिकारी बातचीत कर रहे हैं। आपको बता दें कि राहुल गांधी को लखीमपुर जाने के लिए इजाजत दे दी गई है, लेकिन उन्हें पुलिस ने आगमन गेट पर घेर लिया है। राहुल गांधी के साथ पंजाब के सीएम चन्नी भी नजर आ रहे है। राहुल गांधी फिलहाल एयरपोर्ट पर ही मौजूद है। राहुल गांधी ने कहा था मैं लखीमपुर जाकर रहूंगा।
यह भी पढ़ें:- https://theindiarise.com/priyanka-rahul-got-permission-to-go-to-lakhimpur-now-yogi-government-will-not-stop-anyone/
आपको बता दें कि लखीमपुर जाने के लिए प्रियंका गांधी और राहुल गांधी को इजाज़त दे दी गई है। प्रियंका के साथ दो डॉक्टर्स की टीम भी लखीमपुर जाएगी। थोड़ी देर में प्रियंका गांधी दो बटालियन के साथ निकलेगी।
बता दें कि प्रियंका गांधी को 3 अक्टूबर से पुलिस ने हिरासत में लिया गया है। प्रियंका गांधी को लखीमपुर जाते समय हिरासत में लिया गया था। प्रियंका गांधी को सीतापुर की अस्थाई जेल में रखा गया था, जहां उन्हें अभी कुछ ही देर में छोड़ दिया जाएगा।
राहुल गांधी भी लखनऊ पहुंचने वाले हैं। दोनों लखीमपुर जाने की इजाज़त दे दी गई है। यूपी की बीजेपी सरकार ने सभी विपक्षी पार्टियों को लखीमपुर जाने की इजाज़त दे दी है। सभी लोगों को पांच लोगों के साथ लखीमपुर जाने की इजाज़त दी दी है।