PoliticsTrending

काशी में राहुल और प्रियंका गांधी ने भरी हुंकार, बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज वाराणसी के दौरे पर रहेंगे। दोपहर 12 बजे राहुल गांधी श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में दर्शन किया।

वाराणसीः कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज वाराणसी के दौरे पर रहेंगे। दोपहर 12 बजे राहुल गांधी श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में दर्शन किया। जिसके बाद राहुल गांधी सड़क मार्ग से पिंडरा विधानसभा के फूलपुर मार्केट में कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय के लिए एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया। सभा में राहुल गांदी के साथ प्रियंका गांधी भी मौजूद रहेंगी। जिसके बाद दोपहर 2:30 बजे राहुल गांधी बाबतपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दिल्ली वापस चले जाएंगे।

आपको बता दें कि प्रियंका गांधी 2 मार्च से ही वाराणसी में रहकर कांग्रेस के पक्ष में माहौल तैयार कर रहीं हैं। प्रियंका गांधी ने 3 मार्च को काशी के नामचीन कलाकारों के घर जाकर परिजनों से मुलाकात की थी। सारनाथ स्थित भगवान बुद्ध की उपदेश स्थली का भ्रमण भी प्रियंका गांधी ने किया था। इस दौरान उन्होंने ठेला-पटरी व्यापारियों से बात कर उनकी समस्याओं के बारे में भी पूछा था और फिर रोहनिया विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए प्रियंका गांधी ने रोड शो किया था।

बता दें कि पिंडरा विधानसभा सीटे से कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय 5 बार MLA रह चुके हैं। 2017 का विधानसभा चुनाव वो बीजेपी के डॉ. अवधेश सिंह से हार गए थे। लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी के खिलाफ अजय राय पर कांग्रेस भरोसा जता चुका है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: