
India Rise Special
पंजाब : सरकार की भ्रष्टाचार रोधी हेल्पलाइन पर तीन लाख से अधिक शिकायतें
पंजाब सरकार की एंटी करप्शन हेल्पलाइन पर अब तक तीन लाख से ज्यादा शिकायतें मिल चुकी हैं। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने कहा है कि सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।
Also read – आम आदमी को राहत ! UP में नहीं बढ़ेगी बिजली दरें
आम आदमी पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल पर कहा कि भ्रष्टाचार विरोधी कार्रवाई लाइन को हर दिन 2,500 से अधिक शिकायतें मिल रही हैं। इसने कहा कि हमारा सपना-भ्रष्टाचार मुक्त पंजाब।
भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने मार्च में एक भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन शुरू की, जिससे लोग भ्रष्ट आचरण में शामिल अधिकारियों का ऑडियो या वीडियो भेज सकते हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायतों की जांच पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के माध्यम से की जाती है।