India Rise Special

Punjab Election result 2022 : पंजाब में हार के बाद कांग्रेस से इस्तीफा देंगे सिद्धू

पंजाब में सभी सीटों के रुझान आ गए हैं। इस बार पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) को बहुमत मिल गया है। जारी आंकड़ों के अनुसार आप को पंजाब में दो तिहाई बहुमत मिलता हुआ नजर रहा है। जबकि वहीं कांग्रेस पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने आम आदमी पार्टी को जीत की बधाई दी है। इस बीच खबर आ रही है कि नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस से इस्तीफा दे रहे हैं। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला

 

हार के बाद नवजोत सिंह सिद्धू देंगे इस्तीफा?

 

पंजाब में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ रहा है। पंजाब में कांग्रेस की हार के बाद पार्टी के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने हार की जिम्मेदारी ली है और कहा पंजाब की जनता के फैसले का सम्मान करता हूं। सांसद जसबीर गिल के आरोप पर कहा कि गिल खुद इस चुनाव में कहां थे? वो अकाली के साथ थे। इसके साथ ही उन्होंने सिद्धू के इस्तीफे पर भी बात की और कहा कि सिद्धू के इस्तीफे के बारे में मुझे मालूम नहीं है। ये पार्टी का अंदरूनी मामला है और उनको इस्तीफा देना होगा तो खुद इस्तीफा देंगे।

 

कांग्रेस नेता जसबीर सिंह गिल ने उठाए सवाल

 

बता दें कि कांग्रेस सांसद जसबीर सिंह गिल ने ट्वीट कर कांग्रेस की हार के बाद गंभीर सवाल उठाए हैं। गिल ने ट्वीट कर लिखा कि, ‘अंदरूनी कलह, अनुशासनहीनता, नोटों के टिकट, कार्यकर्ताओं का मोहभंग, नेताओं के अहंकार ने पंजाब में कांग्रेस को परास्त कर दिया है।’

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: