India Rise Special

Punjab Election 2022: कांग्रेस ने अंबिका सोनी और सुनील जाखड़ को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

अंबिका सोनी को चुनाव समन्वय समिति का चेयर पर्सन नियुक्त किया है। वहीं पूर्व पंजाब कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ को चुनाव

पंजाब: देश के पांच राज्यों में आगामी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने अभी से पंजाब में विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसी के चलते हैं कांग्रेस पार्टी ने पंजाब के वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी को चुनाव समन्वय समिति का चेयर पर्सन नियुक्त किया है। वहीं पूर्व पंजाब कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ को चुनाव अभियान कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है और पूर्व प्रदेश कांग्रेस प्रधान प्रताप सिंह बाजवा को घोषणापत्र कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

गौरतलब है कि पंजाब में आगामी वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस हाईकमान ने एक स्क्रीनिंग कमेटी का भी गठन किया है जिसका चेयर पर्सन अजय माकन को बनाया गया है इसमें चंदन यादव और कृष्णा अल्लाह गुरु सदस्यों के इसके अलावा मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू चुनाव प्रचार कमेटी के चेयरमैन सुनील जाखड़ पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश चौधरी और ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सेक्रेटरी प्रभारी इसके सदस्य होंगे।

आपको बता दें कि पंजाब में विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस पार्टी ने चुनावी गतिविधियों को आगे बढ़ाने का खाका तैयार करते हुए कांग्रेश ने राज्य के सभी दिग्गज नेताओं को स्थान दिया है। सुनील जाखड़ इन दिनों पार्टी हाईकमान से नाराज चल रहे हैं इसके प्रचार अभियान की कमान मिलने बाद जाखड़ की नाराजगी कम होगी या नहीं या भविष्य मैं देखने को मिलेगा। इसी तरह पार्टी के कई अन्य नेता भी हैं जो पार्टी से लगातार नाराज चल रहा है जिसमें प्रताप सिंह बाजवा आर्ट कैप्टन अमरिंदर सिंह ने तो 36 का आंकड़ा सामने आया है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: