
नई दिल्ली: पंजाब(punjab) में एक बार फिर नई राजनीति (politics)की शुरुआत होने जा रही है। दादा की पार्टी से इस्तीफा(resign) दे चुके नवा शहर के पूर्व विधायक उत्तर प्रदेश की कांग्रेस के गढ़ रायबरेली से भाजपा विधायक अदिति सिंह(aditi singh) के पति अंगद सिंह ने एक बार फिर कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है। अंगद सिंह(angad singh) के पार्टी में शामिल होने की जानकारी खुद पंजाब के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने ट्वीट करके दी। आपको बता दें कि पंजाब के अंगद सिंह रायबरेली सदर से भाजपा विधायक अदिति सिंह के पति है। अदिति सिंह पहले रायबरेली से कांग्रेस की विधायक थी लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए थे इसके बाद पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने उनकी टिकट काट दी थी इसके बाद वह निर्दलीय चुनाव लड़े थे लेकिन उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था।
वाराणसी: चंदौली कांड पर अखिलेश का हमला, कहा- दबिश देने नहीं दबंगई करने जाती है यूपी पुलिस
गौरतलब है कि इसकी जानकारी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष ने ट्वीट कर दी। अंगद सिंह अन्य समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए हैं इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष के अलावा पंजाब कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भारत भूषण आशू भी मौजूद रहे।
दिल्ली में गर्मी का कहर जारी, मौसम विभाग ने इस वजह से जारी किया येलो अलर्ट
आपको बता दें कि चुनाव में टिकट काटे जाने के बाद अंगद सिंह ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए थे। इतना ही नहीं टिकट के बदले पार्टी उनकी पत्नी आदित्य सिंह के खिलाफ इंटरनेट मीडिया पर 8 शब्द लिखने का दबाव बना रही थी। इतना ही नहीं आदित्य सिंह ने यूपी कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी पर जानबूझकर उनके पद को परेशान करने का आरोप लगाया था। विधानसभा चुनाव में आदित्य सिंह तो भाजपा से विधायक बन गई लेकिन उनके पति अंगद सिंह पंजाब नवांशहर से हार गए।