India

शुरू हुई परियोजना O2 ,लोगों को मिलेगी भरपूर ऑक्सीजन

कोरोना की दूसरी लहर के दौरान पूरे देश में ऑक्सीजन संकट की पोल खुल गई। ना जाने कितनो की जाने केवल ऑक्सीजन ना होने से चली गई। हालांकि बाद में सरकार द्वारा विभिन्न प्रयासों से विदेशों से ऑक्सीजन की आपूर्ति की गई। अब नीति निर्माताओं ने ऑक्सीजन संकट से निपटने के लिए दीर्घायामी रणनीति बनाने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में O2 परियोजना शुरू करने की घोषणा की गयी है।

आइये जानते हैं क्यों खास है O2 परियोजना :

इसका उद्देश्य चिकित्सकीय ऑक्सीजन की मांग में वृद्धि की पूर्ती करने के लिए देश में क्षमता निर्माण में बढ़ोत्तरी करने हेतु कार्यरत हितधारकों को बनाना है।

इसके तहत नॅशनल कंसोर्टियम ऑफ ऑक्सीजन महत्वपूर्ण कच्चे माल जैसे जिओलाइट्स की राष्ट्रीय स्टार पर आपूर्ति को सक्षम कर रहा है। साथ ही छोटे ऑक्सीजन सयंत्रों की स्थापना व कंप्रेशर्स के निर्माण तथा अंतिम उत्पाद , अर्थात कंस्ट्रेटर एवं वेंटिलेटर के विनिर्माण में सहयोग कर रहा है।

आपको बता दें की इसे प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार कार्यालय PSA द्वारा आरम्भ किया गया है PSA की स्थापना वर्ष 1999 में विज्ञान प्रौद्योगिकी और नवाचार से सम्बंधित मामलों पर पीएम व मंत्रिमंडल को परामर्श देने के लिए बनाया गया था।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: