
सफाई कर्मचारी की समस्याओं का होगा समाधान : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सफाई कर्मचारी संगठन संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों से मुलाकात की। जहाँ संगठन ने अपनी समस्याएं उनके सामने रखी। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि समस्याओं का समाधान ढूंढा जायेगा।
सफाई कर्मचारी संगठन संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा राज्य बनने के समय के सफाई कर्मचारियों के नियमित पदों को पुनर्जीवित करने एवं सफाई कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि करने की मांग रखी गई। इसके साथ ही ठेका प्रथा समाप्त करने, पुरानी पेंशन बहाल करने सहित 11 सूत्री मांग को लेकर देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के लोग मुख्यमंत्री से मिले।
सफाई कर्मचारी पिछले एक हफ्ते से हड़ताल पर है। जिसके चलते शहर दर शहर दुर्गंध फैली हुई है। जगह जगह कूड़ा बिखरा पड़ा है। बारिश के चलते इससे महामारी फैलने का भी डर है। कुछ स्थानों पर लोगो ने कूड़े के ढेर पर आग लगाई। कुछ लोगो ने खुद ही सफाई की। कल शहर और मोहल्लों में फैले कूड़े तथा सफाई कर्मियों की न्यायोचित मांगों के समर्थन में ब्लाक व नगर कांग्रेस कमेटी कर्णप्रयाग ने भी आंदोलन में भाग लिया।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धाम ने आश्वासन दिया कि उत्तराखंड बनते समय सफाई कर्मचारियों के जितने पद राज्य में थे, उनको पुनर्जीवित करने पर भी फैसला लिया जाएगा। पहले इस बारे में वे अच्छे से निरीक्षण करंगें फिर ही कोई फैसला लेंगें। मोहल्ला स्वच्छता समिति के सफाई कार्मिकों का वेतन 8 हज़ार से 10 हजार रूपये तक बढ़ाने की मांग पर भी काम किया जायेगा। इस मौके पर सरकार के कई बड़े नेता भी मौजूद रहे।
ये भी पढ़े :- राजाजी टाइगर रिज़र्व में गजराज के हमले से 27 साल के युवक की मौत