
भाजपा को हराने के लिए किसी भी राजनीतिक पार्टी से गठबन्धन करना चाहती है प्रियंका
भाजपा को हराने के लिए प्रियंका ने 3 दिन तक लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में की बैठक
अखिल भारतीय कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा इन दिनों लखनऊ दौरे पर हैं। लखनऊ दौरे पर तीसरे दिन रविवार को उन्होंने प्रदेश के पार्टी मुख्यालय में बैठक में कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य 2022में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराना है। कांग्रेस अपने लक्ष्य को पूर्ति के लिए किसी भी हद तक जाएगी और किसी से भी राजनीतिक पार्टी से गड़बंधन भी करेगी।
प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार 16 जुलाई से लखनऊ में हैं, वह शनिवार 17 जुलाई को लखीमपुर भी गई और वापस आने के बाद फिर से लखनऊ में यूपी कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में बैठक में जुट गईं। रविवार 18 जुलाई को प्रियंका पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी के आवास गई उसके बाद फिर से पार्टी मुख्यालय में बैठक प्रारंभ की।
प्रियंका बैठक में कहा कि यूपी में 2022 के आगामी विधानसभा चुनाव में हमारा लक्ष्य भाजपा को हराना होगा। प्रियंका ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सभी लोग अपने लक्ष्य पूर्ति में लग जाएं। प्रियंका ने कहा कि भाजपा को यूपी में हराने के लिए हम किसी भी राजनीतिक गठबंधन के लिए तैयार हैं।
उत्तर प्रदेश की दौरे के तीसरे दिन प्रियंका लखनऊ के कैंट क्षेत्र पहुंची जहां पहले वे पार्टी के वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी के आवास पर गईं। उसके बाद उन्होंने पार्टी के मुख्यालय में बैठक शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा के लिए बनाई गई रिजर्व पुलिस बल की टीम गठन