PoliticsTrending

आज रायबरेली में प्रियंका गांधी का शक्ति प्रदर्शन

कांग्रेस नेताओं सहित जिले के लोगों में काफी उत्साह

रायबरेली: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज रायबरेली के दौरे पर रहेंगी और जिले में शक्ति प्रदर्शन करेंगी। महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए शक्ति संवाद के माध्यम से महिलाओं और छात्रों से प्रियंका गांधी वाड्रा रूबरू भी होंगी। उनके आगमन को लेकर कांग्रेस नेताओं सहित जिले के लोगों में काफी उत्साह है।

रायबरेली के रिफार्म क्लब में होने वाले शक्ति संवाद कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कार्यक्रम में खास बात है कि प्रियंका गांधी से महिलाएं और छात्राएं सवाल करके सीधा बातचीत भी कर सकती हैं। चुनाव से पहले चाहें महिलाओं के आरक्षण का मामला हो या छात्राओं को स्कूटी, टैबलेट देने का वादा हो प्रियंका गांधी की ये घोषणाएं महिलाओं और छात्रों के बीच चर्चा में भी हैं।

आपको बता दें कि प्रियंका गांधी आज रिफार्म क्लब पहुंचेंगी। राष्ट्रीय महासचिव के आगमन को लेकर संगठन में सक्रियता बढ़ गई है। कोई अगवानी तो कोई उनसे सवाल जवाब पूछने को लेकर उत्सुक है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: