
महिला मार्च में शामिल हुई प्रियंका गाँधी, बोली- हमें कोई रोक नहीं सकता
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज राजधानी लखनऊ में कांग्रेस पार्टी के
लखनऊ: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज राजधानी लखनऊ में कांग्रेस पार्टी के दौरान महिला मार्च का आयोजन किया गया है जिसमें हजारों की संख्या में महिलाओं का हुजूम उमड़ पड़ा। विधानसभा चुनाव लड़ने कांग्रेस की 159 महिला उम्मीदवारों ने भी महिला मार्च में हिस्सा लिया।
आपको बता देंगे अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेता डिसूजा ने कहा कि लड़की हूं लड़ सकती हूं अभियान कांग्रेश के लिए एक नारा ही नहीं बल्कि एक आंदोलन है जो निरंतर जारी रहेगा।
आपको बता दें कि राजधानी लखनऊ के 1090 चौराहे पर आयोजित लड़की हूं लड़ सकती हूं महिला मार्च का नेतृत्व कर रही डिसूजा ने कहा कि देश और प्रदेश में महिलाओं का सामाजिक आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए आंदोलन शुरू हो चुका है। जिसका उद्देश्य भारतीय राजनीति में महिलाओं को उनकी आकांक्षाओं को मुख्यधारा में लाना है इस विधानसभा चुनाव में भी पार्टी की ओर से अधिक से अधिक महिलाओं को चुनाव लड़ने का मौका दिया गया है।