
यूपी के बारे में कुछ भी नहीं जानती प्रियंका गाँधी – मोहसिन रजा
80 के दशक में कांग्रेस की जमाने की बातें कर रही है
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के साडे 4 साल पूरे होने पर प्रदेश के सभी जनपदों में बनाए जा रहे विकास उत्सव गांधी के द्वारा योगी सरकार की मोहसिन रजा ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है। मोहसिन रजा निशाना साधते हुए कहा कि प्रियंका गांधी को प्रदेश के विषय में कोई जानकारी नहीं है। आपको बता दें कि मोहसिन रजा अमेठी में पत्रकारों को संबोधित करते हुए प्रियंका पत्रिका परिहार कर रहे थे इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को कुपोषण महिलाओं और दलितों के खिलाफ बढ़ते अपराध और हत्या की वारदातों से अव्वल बताए जाने के बारे में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि वह 80 के दशक में कांग्रेस की जमाने की बातें कर रही है।
मोहसिन रजा ने कहा कि प्रदेश में आज योगी जी की सरकार है जिसमें सबका सा सबका विकास के तहत यह सरकार अपना कार्य कर रही है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि योगी जी के डर से अपराधी प्रदेश छोड़कर भाग रहे हैं अगर प्रियंका जी को इतना ही उत्तर प्रदेश के बारे में ज्ञान होता तो इस तरह से बयान नहीं देती।
मोहसिन रजा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विपक्ष हमेशा नकारात्मक भूमिका में अपना रोल अदा करता रहता है और जिन्होंने प्रदेश के लिए कुछ नहीं किया हमेशा वही लोग सवाल खड़ा करते हैं इतना ही नहीं उन्होंने प्रियंका गांधी के साथ साथ प्रदेश की पूर्ववर्ती सरकारों की कमान संभाल के अखिलेश यादव और मायावती पर भी निशाना साधा उन्होंने कहा कि प्रदेश में जो अखिलेश यादव और मायावती की सरकारों ने नहीं किया वह का कार्य प्रदेश में आज योगी सरकार कर रही है।