Entertainment

प्रियंका चोपड़ा के देसी अंदाज से जीता फैंस का दिल, प्रशंसकों ने कहा – ओ देसी गर्ल

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक का डंका बजाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भले ही देश से दूर हों, लेकिन आज भी वे फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करना नहीं भूलती हैं और उनके फैंस को उनकी तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार भी रहता है। वहीं शुक्रवार सुबह प्रियंका ने अपने इंस्टा हैंडल पर कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की साथ ही एक सेल्फी भी शेयर की है। जिसे देख फैंस का दिल उनपर आ गया है।

 

 

इंटरनेशनल स्टार बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में जो तस्वीरें शेयर की हैं। उनमें वे देसी लुक में नजर आ रही हैं जी हां, काली साड़ी में प्रियंका का अंदाज देखने लायक है। फैंस और सेलेब्स के कमेंट्स की भी लंबी लाइन लग गई है। एक फैन ने लिखा ओ देसी गर्ल, तो दूसरे ने लिखा आप देसी लुक में काफी अच्छी दिखती हैं।

 

 

 

काम की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने कई प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी चल रही हैं। जेक्ट्स को लेकर हैं सुर्खियों में हैं वे अमेजम प्राइम की सीरीज ‘सीटाडेल’ की शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा वे ‘द मैट्रिक्स 4’ और ‘टेक्स्ट फॉर यू’ में भी नजर आएंगी। बता दें कि निक और प्रियंका साल 2018 में शादी के बंधन में बंध गए थे दोनों की शादी को 4 साल होने जा रहे हैं।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: