Entertainment

प्रियंका चोपड़ा ने देसी लुक में साझा की तस्वीरें, फैन्स ने दिया ये रिएक्शन

प्रियंका चोपड़ा बी-टाउन और हॉलीवुड इंडस्ट्री जानी – मानी एक्ट्रेस होने के साथ – साथ चर्चित भी हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है कि देसी गर्ल कही जाने वाली प्रियंका असल में भी इतनी काबिल हैं क्योंकि उनका शानदार अभिनय ही उनके काम और इस नाम की पहचान है। प्रियंका अपने फैंस का दिल अपने स्टाइलिश फोटोज के जरिये हमेशा जीतती रहती हैं।

 

प्रियंका चोपड़ा वैसे तो विदेश में रहती हैं लेकिन अपने देसी अंदाज को अभी भी नहीं भूली हैं और लगातार अपने देसी अंदाज के जरिये फैंस को खुश करती रहती हैं। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि हाल ही में प्रियंका ने अपने इंस्टाग्रम पर अपने देसी फोटोज को शेयर किया है जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

 

अब अगर उनके लुक पर नजर डाले तो घर की छत पर दिलकश अंदाज में पोज देते नजर आ रही हैं प्रियंका। उन्होंने येलो और व्हाइट कलर का सूट – सलवार पहना है। सूट – सलवार के साथ उन्होंने मिनिमल मेकअप किया है। खुले बाल, बड़ी-बड़ी बालियां और प्रियंका के चूड़ियों ने उनके फैंस के होश उड़ा दिये हैं। उनकी खूबसूरती को आंखों में ब्लू गॉगल और ज्यादा बढ़ा रहे हैं।

 

 

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: