![](/wp-content/uploads/2021/11/IMG_20211105_173143-546x470.jpg)
प्रियंका चौपड़ा ने पति निक के साथ मनाई दीपावली, वायरल हुई तस्वीरें
भले ही शादी के बाद विदेश में रहने लगी है। लेकिन वे आज भी भारतीय पर्व और रिवाजों को नहीं भूली है। प्रियंका ने हमेशा की तरह कल भी अपने पति निक के साथ पारंपरिक तरीके से दीपावली की पूजा की है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने पति निक और अपनी तस्वीरें शेयर की है। जिसमें प्रियंका और निक भारतीय पोशाक में नजर आ रहे है। प्रियंका ने इन तस्वीरों में पीले रंग की साड़ी पहन रखे है , साथ ही निक ने सफेद रंग का कुर्ता पजामा पहन रखा है। तस्वीरों में निक और प्रियंका मां लक्ष्मी में पूजा कर रहे है।
इंस्टा पर शेयर की गई तस्वीरों में प्रियंका ने कैप्शन में लिखा है ‘या देवी सर्वभूतेषु लक्ष्मी रूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः’, इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस प्रियंका और निक को दिवाली की बधाईयां दे रहे हैं। वहीं फैन्स प्रियंका कि तारीफ करते नहीं थक रहे कि देश से दूर होने और अंग्रेज से शादी के बाद भी वह अपने संस्कारों और रीति रिवाजों को नहीं भूली हैं।