
घरेलु सिलेंडरों की कीमतों में हुआ एक बार फिर इजाफा, जानें अब कितनी हुई कीमत
सरकारी कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों को एक बार फिर से बढ़ा दिया है। ऐसे में इन कंपनियों द्वारा बढ़ाई गई कीमतों के बाद से अब जनता को घरेलू गैस की कीमतों में ₹25 तक की बढ़ोतरी मिलेगी।
नई दिल्ली : जैसे-जैसे वक्त आगे बढ़ता जा रहा है, भारत की जनता को महंगाई डायन खाते जा रही है। सितंबर महीने के शुरुआत में महंगाई के लड़के के साथ कदम बढ़ाया है। इसी क्रम में आगे बढ़ते हुए तेल की सरकारी कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों को एक बार फिर से बढ़ा दिया है। ऐसे में इन कंपनियों द्वारा बढ़ाई गई कीमतों के बाद से अब जनता को घरेलू गैस की कीमतों में ₹25 तक की बढ़ोतरी मिलेगी।
आपको बता दें कि इस नए दाम के साथ अब दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर का दाम बढ़कर 884.50 रुपए हो गया है। इन 15 दिनों में ही गैस सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर ₹50 तक महंगे हो गए हैं। यह पहली बार नहीं हुआ है इससे पहले भी पेट्रोलियम कंपनियों ने बीते 18 अगस्त को गैस सिलेंडर की कीमतों में ₹25 तक का इजाफा किया था।
जाने किस शहर में कितना हुआ भाव
कंपनियों द्वारा बढ़ाई गई इन कीमतों के हिसाब से अब दिल्ली की जनता को 14.2 किलोग्राम का एलपीजी सिलेंडर खरीदने के लिए 884.5 रुपए खर्च करना होगा। इन कीमतों में बढ़ोतरी से पहले यही सिलेंडर दिल्ली में 859.5 रुपए में मिल रहा था। मुंबई में इसकी कीमत 884.5 रुपए, कोलकाता में 911 और चेन्नई में 900.5 रुपए हो गई है। इनकी कीमत इससे पहले 859.50 से लेकर 875 रुपए थी।
अगर इस साल जनवरी से एलपीजी सिलेंडरों के बढ़ते दामों पर नजर डाला जाए तो आपको बता दें कि जनवरी में एलपीजी सिलेंडर का दाम मात्र ₹694 था जो कि अब बढ़कर 884.50 रुपए तक हो गया है। मतलब सिलेंडर की कीमतों में इस साल करीब 190.50 रुपए तक की बढ़ोतरी हो चुकी है। जनवरी के बाद फरवरी में सिलेंडरों की इन कीमतों में तीन बार इजाफा हुआ था और फिर मार्च में इसकी कीमत ₹819 हो गई थी।
यह भी पढ़ें: करनाल एसडीएम के आदेश पर सियासत हुई तेज, अधिकारियों ने लिया एसडीएम का पक्ष