PoliticsTrending

राष्ट्रपति चुनाव आज,सपा-सुभासपा को सता रहा क्रॉस वोटिंग का डर

ओमप्रकाश राजभर की पार्टी के तीन विधायक बुधराम जगदीश नारायण अब्बास अंसारी राष्ट्रपति चुनाव के दौरान क्रास वोटिंग कर सकते हैं

लखनऊ: देश के 15 राष्ट्रपति के चुनाव के लिए आज यूपी विधानसभा के तिलक भवन में सुबह 10:00 बजे से मतदान होगा। इस चुनाव में बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा चुनौती दे रहे हैं। बीजेपी ने जिस तरह विपक्ष में सेंधमारी करते हुए द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार घोषित किया है उससे द्रौपदी मुर्मू को उत्तर प्रदेश से 80 फीसद मतदान मिलता दिख रहा है। इसके बावजूद समाजवादी पार्टी और सोहेल देव भारतीय समाज पार्टी को क्रास वोटिंग का डर भी सता रहा है। दरअसल सपा की सहयोगी भाजपा ने द्रौपदी मुरमू को समर्थन देने का ऐलान किया है सुभाष पार्क 16 विधायक हैं उधर यशवंत सिन्हा का समर्थन करने वाली समाज पार्टी ने दावा किया है कि ओमप्रकाश राजभर के तीन विधायक उसके साथ है।

आपको बता दें कि ओमप्रकाश राजभर की पार्टी के तीन विधायक बुधराम जगदीश नारायण अब्बास अंसारी राष्ट्रपति चुनाव के दौरान क्रास वोटिंग कर सकते हैं हालांकि ओमप्रकाश राजभर को उम्मीद है कि सभी विधायक उनके साथ हैं और वे एनडीए के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को ही वोट करेंगे। वहीं समाजवादी पार्टी ने रविवार को पार्टी विधायकों को एकजुट करने के लिए डिनर का आयोजन किया था जिसमें अखिलेश यादव भी शामिल हुए। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि एनडीए के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को उत्तर प्रदेश से 80 फीसद से अधिक वोट मिलेंगे।

राष्ट्रपति चुनाव में बहुजन समाजवादी पार्टी की तरफ से जो भी मुर्मू को समर्थन देने की बात के बाद द्रौपदी मुर्मू के पास 76 सांसदों का समर्थन है वहीं दूसरी तरफ से भाजपा जनसत्ता दल समाजवादी पार्टी के विधायक शिवपाल यादव का समर्थन मिलने से बीजेपी के पास 10 अतिरिक्त विधायकों का भी समर्थन है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है केंद्रीय की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को एक लाख से अधिक मत मूल्य मिल सकता है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: