
राष्ट्रपति चुनाव 2022 : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ देश के इन दिग्गज नेताओं ने किया मतदान
ब्रेकिंग
दिल्ली : देश के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए आज मतदान जारी है। इस मतदान में कुल 4,800 निर्वाचित सांसद और विधायक अपना मत करेंगे। चुनाव में राजग उम्मीदवाद द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला।
दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा संसद पहुंचे। #PresidentialElection pic.twitter.com/7eyLWAWQhH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 18, 2022
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर में राज्य विधानसभा में राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला
मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान किया।
तमिलनाडु: राष्ट्रपति चुनाव के लिए मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने विधानसभा में वोट डाला।
आंध्र प्रदेश: मुख्यमंत्री वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला।