IndiaIndia - World

राष्ट्रपति चुनाव 2022 : द्रौपदी मुर्मू ने किया नामांकन, पीएम मोदी समेत ये दिग्गज नेता रहे मौजूद

दिल्ली : एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू(Draupadi Murmu) ने संसद भवन में अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। मुर्मू के समर्थन में संसद भवन में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra Modi) , गृहमंत्री अमित शाह(Amit Shah), रक्षामंत्री राजनाथ सिंह(Rajnath Singh) , भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा(JP Nadda) के अलावा कई बड़े नेता मौजूद रहे।

ये भी पढ़े :- यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव की बिगड़ी तबियत, मेदांता में हुए भर्ती

इस बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा(Jharkhand Mukti Morcha) ने राष्ट्रपति उम्मीदवार को समर्थन देने के लिए कल पार्टी विधायकों और सांसदों की बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि, विपक्ष की ओर से उम्मीदवार यशवंत सिन्हा(Yashwant Sinha) 27 जून को नामांकन करेंगे।

ये भी पढ़े :- यूपी: यशवंत सिन्हा को जिताने के लिए अखिलेश ने कसी कमर

इधर, NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने विपक्ष से समर्थन मांगा है। उन्होंने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और NCP प्रमुख शरद पवार से बात की। और राष्ट्रपति चुनाव में अपने लिए समर्थन मांगा है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: