IndiaIndia - World

राष्ट्रपति ने किया फेरबदल, आठ राज्यों को मिले नए राज्यपाल

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कुछ राज्यपालों की नियुक्ति के अलावा कुछ अन्य के विभागों में बदलाव को मंजूरी दी है।

आज भले ही मोदी सरकार की कैबिनेट विस्तार की बैठक रद्द हो गई हो, लेकिन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आठ राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति और फेरबदल किया गया है। राष्ट्रपति भवन से जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है। ये सभी नियुक्तियां उनके संबंधित कार्यालयों का प्रभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होंगी।

बता दें कि, राष्ट्रपति ने कुछ राज्यपालों की नियुक्ति के अलावा कुछ अन्य के विभागों में बदलाव को मंजूरी दी है। मिजोरम के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई को गोवा का राज्यपाल बनाया गया है, जबकि हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा के राज्यपाल, त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस को झारखंड के राज्यपाल और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है।

इसके अंतर्गत केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है। गहलोत सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री हैं। विशाखापत्तनम से सांसद हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। गुजरात में बीजेपी के मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश का राज्यपाल और गोवा के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें: बंदर चाय की दुकान पर कर रहा काम, रगड़-रगड़कर धूल रहा बर्तन

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: