IndiaIndia - World

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे राम लला के दर्शन, 29 अगस्त को लगाएंगें हाजरी

भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद एक बार फिर से रेल की यात्रा करने जा रहे हैं। इस बार राष्ट्रपति अयोध्या जाएंगें। इस साल यह दूसरी बार है जब रामनाथ कोविंद ट्रेन का सफर कर रहे हैं। इससे पहले 25 जून को रामनाथ कोविंद ने विशेष ट्रेन से दिल्ली से कानपुर स्थित अपने पैतृक गांव की यात्रा की थी। रामनाथ कोविंद 29 अगस्त को अयोध्या जाएंगे।

इस दौरान वह अपनी विशेष ट्रेन से लखनऊ से अयोध्या तक की यात्रा करेंगे। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। 26 अगस्त को राष्ट्रपति उत्तर प्रदेश की यात्रा पर पहुंचेंगे और कई अन्य कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे लेकिन सबसे अहम अयोध्या की यात्रा होगी। अयोध्या यात्रा में उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के भी साथ रहने की संभावना है।

वहीं राष्ट्रपति का भव्य स्वागत करने की भी योजना बन रही है। अयोध्या के संत समाज की ओर से राम कथा पार्क में राष्ट्रपति का स्वागत किए जाने की संभावना है। वैसे राष्ट्रपति का सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम अयोध्या में हो रहे राम मंदिर के निर्माण कार्य का निरीक्षण या अवलोकन होगा। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारी राष्ट्रपति को राम मंदिर के निर्माण से जुड़ी पूरी जानकारी देंगे।

इसी के साथ रामनाथ कोविंद अयोध्या में रामलला का दर्शन करने वाले देश के पहले राष्ट्रपति बनेंगे। रामनाथ कोविंद अयोध्या में अस्थायी टेंट में विराजमान रामलला के दर्शन करेंगे। खबरों के मुताबिक, विशेष ट्रेन से 29 अगस्त को राष्ट्रपति सुबह लगभग 9 बजे लखनऊ से रवाना होंगे और 135 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद 11.30 बजे अयोध्या पहुंचेंगे। रामलला के दर्शन करने के साथ राष्ट्रपति हनुमान गढ़ी मंदिर और कनक भवन जाकर पूजा अर्चना भी करेंगें।

यह भी पढ़ें-  अफगानिस्तान की पॉप स्टार अरयाना सईद ने अशरफ गनी पर जाहिर किया गुस्सा

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: