PoliticsTrending

देश की पहली आदिवासी समाज की महिला बनी राष्ट्रपति, नेताओं ने दी बधाई…

.दोनों के चार बच्चे हुए. इनमें दो बेटे और दो बेटियां थीं. साल 1984 में एक बेटी की मौत हो गई.

दिल्ली: द्रौपदी मुर्मू देश की 15 वीं राष्ट्रपति बन गई है | इसी के साथ मुर्मू आदिवासी समाज की पहली और देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति बन गयी है |राष्ट्रपति बनने पर बीजेपी नेताओं ने ट्विटर पर उन्हें बधाई दी. खबर ये भी है कि 24 जुलाई को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद चुने हुए नए राष्ट्रपति और केंद्रीय मंत्रिमंडल के लिए डिनर का आयोजन करेंगे. राष्ट्रपति भवन में शाम 7 बजे यह डिनर होगा.

बता दें कि बेहद गरीब और पिछड़े परिवार से आने वाली मुर्मू की जिंदगी में कई कठिनाई रही हैं. उन्होंने पांच साल के अंदर अपने दो जवान बेटों और पति को खो दिया. द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून साल 1958 को ओडिशा के मयूरभंज जिले के उपरबेड़ा गांव में हुआ था. मुर्मू संथाल आदिवासी परिवार से आती हैं. उनके पिता का नाम बिरंची नारायण टुडू था. वह किसान थे. द्रौपदी मुर्मू की शादी श्याम चरण मुर्मू से हुई थी.दोनों के चार बच्चे हुए. इनमें दो बेटे और दो बेटियां थीं. साल 1984 में एक बेटी की मौत हो गई.

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: