
अमरनाथ यात्रा 2022 की शुरू हुई तैयारियां, चैनल्स कर रहे लाइव प्रसारण
भोलेनाथ का नाम सुनते ही सभी लोगों के दिलों में एक अलग से आस्था जाग उठती है। ये वो नाम है जिसके दर पर राजा हो या रंक दोनो एक समान हैं। भोलेनाथ का नाम ले और बाबा बर्फानी की बात न करें ऐसा नहीं हो सकता। दरअसल, बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए एक खुशखबरी है और वो खुशखबरी ये है कि श्री अमरनाथ यात्रा 2022 की तैयारियां जोरो-शोरों से चल रही है।
खबरों के मुताबिक, श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने पवित्र गुफा में आरती के सीधे प्रसारण के लिए प्रतिष्ठित टीवी चैनल कंपनियों से निविदाएं मांगी हैं और इसके साथ ही ये भी बताया है कि अमरनाथ यात्रा की तिथियों की घोषणा जल्द से जल्द की जाएगी। निविदाओं को 28 मार्च तक देने की बात कहने के साथ – साथ श्राइन बोर्ड ने प्रसारण की निविदा को तीन साल तक के लिए आरती के सीधे प्रसारण की मनजूरी भी मांगी है। निविदा में ये भी कहा गया है कि आवेदकों को वर्ष 2019-20, 2020-2021, 2021-2022 की आयकर रिटर्न जमा करवाना अनिवार्य है।
बता दें, इस साल भी देश – दुनिया में भोले के सभी भक्तजनों को बाबा बर्फानी के लाइव दर्शन करने का सौभाग्य मिलेगा और साथ ही साथ यात्रा के दौरान चल रहे पवित्र गुफा से आरती के सीधा प्रसारण का लाभ भी मिलेगा। बताते चले कि प्रतिदिन सुबह और सायंकाल को करीब आधा घंटे की आरती होगी। इस सुविधा का लाभ आप घर बैठे भी उठा सकते हैं, खास बात ये है कि उन लाखों श्रद्धालुओं के लिए ये बहुत अच्छी खबर है जो किसी कारण की वजह से इतनी ऊंची और कठिन चढ़ाई को नहीं कर पाते हैं और बाबा बर्फानी के दर्शन से दूर रह जाते हैं। इस सुविधा का फायदा लोगों ने कोरोना काल के दौरान भी उठाया। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने पवित्र गुफा में आरती के सीधे प्रसारण के लिए प्रतिष्ठित टीवी चैनल कंपनियों से निविदाएं मांगी हैं। बोर्ड की ओर से जल्द बैठक बुलाकर अमरनाथ यात्रा की तिथियों की घोषणा की जा सकती है। बाबा बर्फानी के पवित्र गुफा में शिव भक्तों को उचित क्लॉक रूम की सुविधा दी जाएगी। उसी के साथ बालटाल में 55 कनाल में व्यापक कार पार्किंग की सुविधा भी दी जाएगी।