जीतन राम मांझी पर प्रेम रंजन पटेल का हमला, बोलें वो नासमझ हैं
रामायण को लेके बिहार में छिड़ी बेहेस
रामायण को लेके बिहार में छिड़ी बेहेस। अब राम और रामायण बन गए बेहेस का मुद्दा। मध्यप्रदेश की तर्ज पर बिहार के पाठ्यक्रम में भी ‘रामायण’ की पढ़ाई कराने की मांग की जाने लगी है। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने दे दिया बड़ा बयान। उन्होंने मंगलवार को कहा कि, श्रीराम कोई जीवित और महापुरुष व्यक्ति थे, ऐसा मैं नहीं मानता, लेकिन रामायण कहानी में जो बातें बताई गई हैं, वो सीखने वाली हैं। जीतन राम मांझी पर प्रेम रंजन पटेल का हमला, बोलें वो नासमझ हैं |
यह भी पढ़ें:- https://theindiarise.com/police-arrested-a-naxalite-with-explosives/
गौरतलब रामायण कथा में कई श्लोक और संदेश ऐसे हैं, जो लोगों के बेहतर व्यक्तित्व के निर्माण में सहायक हैं। महिलाओं के सम्मान की बात हो या फिर बड़ों के आदर की बात हो, रामायण हमे शिक्षा देती है। रामायण में शामिल बातों को पाठ्यक्रम में शामिल करना चाहिए, ताकि लोग इससे अच्छी बातें सीख सकें।
बता दें जीतन राम मांझी के इस बयान के बाद भाजपा में काफी आक्रोश आ गया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि राम के अस्तित्व को तो NASA तक ने माना है। पुरुषोतम राम के व्यक्तित्व से सबको शिक्षा लेनी चाहिए। उसे पाठ्यक्रम में शामिल कराना चाहिए।
इशारों-इशारों में बिना नाम लिए जीतन राम मांझी पर हमला करते हुए प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि जिन्होंने अब तक राम को नहीं पढ़ा है, वो नासमझ है। अपनी समझदारी बढ़ाना चाहते हैं, तो रामायण पढ़ें।