
प्रयागराज : स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत करेंगे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर
2 अक्टूबर गांधी जयंती
प्रयागराज : आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन से भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में एक बार फिर स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम शुरू करेगी। इस बार यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश के संगम नगरी प्रयागराज से केंद्रीय युवा कल्याण खेल मंत्री अनुराग ठाकुर मोतीलाल नेहरू प्रौद्योगिकी संस्थान से करेंगे। यह कार्यक्रम 2 अक्टूबर से लेकर 31 अक्टूबर तक चलेगा।
बता दे कृपया गेराज में होने वाले कार्यक्रम को लेकर अभी तक केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का कोई भी प्रोटोकॉल नहीं आया है। लेकिन कहां जा रहा है उनके हवाई मार्ग से पहले वाराणसी जाने का कार्यक्रम है। वाराणसी से प्रयागराज छुआ सड़क मार्ग से आएंगे। कार्यक्रम के शुरुआत के बाद संगम पर होने वाली गंगा आरती में शामिल होंगे।
गौरतलब है कि इस बार स्वच्छ भारत अभियान का कार्यक्रम देश के 744 जिलों के 61लाख से अधिक गांवों में चलेगा। इस अभियान में नगर निगम, पंचायती राज, स्वास्थ्य विभाग, युवा कल्याण समेत अन्य विभाग शामिल होंगे। संविधान के अंतर्गत सभी लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा और प्लास्टिक का प्रयोग ना करने के लिए भी कहा जाएगा।
इस दौरान प्लास्टिक इकट्ठा करके उसके डिस्पोजल को लेकर भी अभियान चलाया जाएगा। बता दें कि उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारी का जायजा सीडियोस गिरी में लिया। उन्होंने अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान नगर निगम ,चिकित्सा, पंचायती राज, युवा कल्याण, विभाग तथा अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।