प्रयागराज: 21 साल पुराने मामले में माफिया ब्रजेश सिंह को मिली जमानत
वर्ष 2001 में मुख्तार अंसारी के काफिले पर जानलेवा हमला हुआ था
- उसर चट्टी कांड में माफिया ब्रजेश सिंह को मिली जमानत
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जेल में बंद माफिया डॉन बृजेश सिंह को हाई कोर्ट ने सशर्त जमानत दे दी। बृजेश सिंह को गाजीपुर के उसरी चट्टी कांड में हाईकोर्ट की सिंगल बेंच से राहत मिली है। 21 वर्ष पूर्व विधायक माफिया मुख्तार अंसारी के काफिले पर हमले के आरोप में बृजेश सिंह जेल में बंद है।
आपको बता दें कि वर्ष 2001 में मुख्तार अंसारी के काफिले पर जानलेवा हमला हुआ था। हमले का मुख्य आरोपी बृजेश सिंह को बनाया गया था। इसी मामले में बृजेश सिंह वर्ष 2009 से ही वाराणसी जेल में बंद है,जबकि 3 लोगों की मौत भी हो चुकी है।
यह भी पढ़ें:- यूपी में बिजली की नई दरें आज से लागू, उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत ….
बृजेश सिंह के वकील सूरत सिंह ने आज मामले में अपने दलीलें रखी जिसके बाद कोर्ट में जस्टिस अरविंद मिश्रा की बेंच ने जमानत अर्जी मंजूर कर दी। ओल्ड की तरफ से इस मामले में बृजेश सिंह की पहली अर्जी खारिज कर दी गई थी। जानकारी के मुताबिक बृजेश सिंह के खिलाफ दर्ज अधिकांश मामलों में उन्हें जमानत मिल चुकी है।