TrendingUttar Pradesh

सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ेगी प्रसपा : शिवपाल सिंह यादव

प्रसपा सामाजिक अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। जिसमें आज हम सब एकजुट हुए हैं। हमारा एक इतिहास है, सामाजिक न्याय की हमने

लखनऊ: प्रगतिशील समाज पार्टी के कार्यालय में ‘यदुकुल पुनर्जागरण मिशन’ की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव, पूर्व मंत्री डीपी यादव प्रसपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य यादव मौजूद रहे। शिवपाल सिंह ने इस दौरान कहा कि, प्रसपा सामाजिक अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। जिसमें आज हम सब एकजुट हुए हैं। हमारा एक इतिहास है, सामाजिक न्याय की हमने लड़ाई लड़ी है।
शिवपाल सिंह यादव ने आगे कहा कि, आज किसान से लेकर व्यापारी और हर वर्ग के लोग परेशान हैं। जिसके लिए ये मिशन शुरू हुआ है। इस मिशन के योद्धाओं का स्वागत है। इस मिशन को हम आगे लेकर जाएंगे। समाज के वंचितों को उनको हक दिलाएंगे और उनकी आवाज बनेंगे।
उन्होंने ये भी कहा कि, यदुकुल समाज के नए संगठन की आज घोषणा हो रही है। ये संगठन यादव कुर्मी लोधी, जाट आदि ओबीसी एससी एसटी के लोगों के लिए काम करेगा।संगठन सिर्फ यूपी के लिए ही नहीं, कई राज्यों में हमारे लोग हैं।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: