
प्रसपा अपने दम पर लड़ेगी निकाय चुनाव: शिवपाल यादव
रणनीतिक संभावनाओं पर विचार विमर्श करने के साथ ही अपने राजनीतिक सिद्धांत पर अडिग रहने का आह्वान किया गया।
प्रगतिशील समाजवाद के सिद्धांत पर आगे बढ़ने का अह्वान
लखनऊ: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी(psp) (लोहिया) की प्रदेश कार्यकारिणी, जिला-महानगर अध्यक्षों व मंडल प्रभारियों और फ्रंटल संगठन के पदाधिकारियों एवं प्रवक्ताओं की बैठक लखनऊ स्थित कैंप कार्यालय पर हुई। इस दौरान रणनीतिक संभावनाओं पर विचार विमर्श करने के साथ ही अपने राजनीतिक सिद्धांत पर अडिग रहने का आह्वान किया गया।
शिवपाल यादव (shivpal yadav)ने कहा कि प्रगतिशील सामाजवादी पार्टी (लोहिया) अपने पूर्व के अनुभवों से सबक लेते हुए आसन्न स्थानीय निकाय का चुनाव अपने दम पर लड़ेगी।
SCO बैठक: मोदी-पुतिन की मुलाकात, PM बोले- यूक्रेन से जंग जरूरी नहीं
शिवपाल यादव ने कहा कि प्रसपा प्रगतिशील समाजवाद व समावेशी राष्ट्रवाद के सिद्धांत के साथ आगे बढ़ेगी। राम के नाम पर विभाजन व नफरत की राजनीति की इजाजत किसी को नहीं है। शिवपाल यादव ने कहा कि शिक्षा, चिकित्सा, बिजली व पेय जल की सुविधा को सुलभ व सस्ता किया जाना चाहिए। इस दौरान प्रदेश महासचिव प्रेम प्रकाश वर्मा ने सामाजिक आर्थिक प्रस्ताव पढ़ा। सामाजिक आर्थिक प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष आदित्य यादव ने कहा कि प्रसपा जातीय व आर्थिक जनगणना की सिफारिश करती है जिससे जो आर्थिक नीतियां बनें, वे पारदर्शी व प्रभावशाली हों।