![दुबई](/wp-content/uploads/2021/07/Dubai_Explosion-730x470.jpg)
दुबई के सबसे बड़े बंदरगाह पर हुआ भीषण धमाका, धमाके से हिल उठा शहर
अधिकारियों के मुताबिक, सबसे व्यस्त जेबेल अली बंदरगाह पर एक जहाज के अंदर रखे कंटेनर में यह विस्फोट हुआ।
दुबई में एक बड़ा हादसा हो गया है। दुबई में स्थित दुनिया के सबसे बड़े बंदरगाहों में से एक जेबेल अली बंदरगाह पर ये हादसा हुआ है। जेबेल अली बंदरगाह पर एक मालवाहक जहाज में बुधवार देर रात एक भीषण विस्फोट से आग लग गई। इस धमाके से शहर के व्यावसायिक क्षेत्र के आसपास के इलाकों में इमारतें हिल गईं।
अधिकारियों के मुताबिक, सबसे व्यस्त जेबेल अली बंदरगाह पर एक जहाज के अंदर रखे कंटेनर में यह विस्फोट हुआ। किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। इस जहाज पर 14 नौसैनिक मौजूद थे, जिन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया है। विस्फोट के बाद बंदरगाह से करीब 25 किलोमीटर दूर तक इमारतों और घरों की दीवारों में कंपन महसूस किया गया।
इस विस्फोट के करीब ढाई घंटे बाद दुबई नागरिक सुरक्षा दल ने कहा कि उन्होंने आग पर काबू पा लिया है। अधिकारियों की ओर से सोशल मीडिया पर शेयर की गई फुटेज में दमकल कर्मी विशाल शिपिंग कंटेनरों में आग बुझाते नजर आ रहे हैं। दुबई के अधिकारियों ने कहा कि यह एक छोटा जहाज था, जिसमें 130 कंटेनर तक आ सकते हैं। विस्फोट के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है।
This was the explosion heard across Dubai tonight. Details to follow. Praying all are safe. Via @xmufaxsam_ pic.twitter.com/pGUPYx0rUj
— Lovin Dubai | لوڤن دبي (@lovindubai) July 7, 2021