India Rise Special

बिहार में लागू नही होगा जनसंख्या नियंत्रण कानून,मुख्यमंत्री कर रहे हैं इशारा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पहले बिहार में प्रजनन दर चार से भी ज्यादा था जो अब तीन पर पहुंच गया है। अगले पांच साल में हमलोग दो पर पहुंच जाएंगे।

पटना : जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का रुख साफ नजर आ रहा है। इनका इशारा इसको लागू ना करने की ओर है। एक कार्यक्रम से निकलते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साफ इशारा कर दिया है आने वाले पांच साल ये कानून लागू नही होगा।

बिहार में जातिगत जनगणना के पक्ष में नीतीश कुमार के साथ विपक्ष भी खड़ा है। लेकिन बीजेपी इसके पक्ष में नही है। जातीय जनगणना को लेकर जदयू और भाजपा आमने सामने है। यही वहज हो सकती है नीतीश कुमार जनसंख्या नियंत्रण कानून के पक्ष में ना हो।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि बिहार में जनसंख्या की स्थिति पहले क्या थी। इसको ध्यान में रखते हुए हम लोगों ने बिहार में जनसंख्या के नियंत्रण पर काम शुरू कर दिया है। हम लोगों ने इसका आकलन किया है. और यह सामने आया कि पत्नियां पढ़ी लिखी होंगी तो प्रजनन दर घटेगा. हमलोग उसी पर चल रहे हैं। पहले प्रजनन दर चार से भी ज्यादा था जो अब तीन पर पहुंच गया है। अगले पांच से सात सालों में हमलोग दो पर पहुंच जाएंगे।

दरअसल कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री ने कहा था कि जनसंख्या कोई कानून बनाकर कम नही की जा सकती। इसके लिए जनता को जागरूक करना होगा। जब जनता पढ़ी लिखी होगी तो प्रजनन दर अपने आप ही कम हो जाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि हम लोग जनसंख्या नियंत्रण पर काम करंगे,लेकिन कुछ लोगों को ये लगता है कि कानून बनाने से ये संभव है, ये उनकी सोच है। हमकों जो करना है वो हम करेंगे।

यह भी पढ़ें: कानपुर में पहली बार पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे प्रदेश उपाध्यक्ष

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: