India - Worldworld

पुलिसकर्मियों पर फ्रांस में चाकू से हमला, हमलावर हुआ गिरफ्तार

पेरिस। फ्रांस के दक्षिणी हिस्से एक कांस शहर में एक व्यक्ति ने पुलिस अधिकारियों पर चाकुओं से हमला कर दिया । इस हमले में पुलिस अधिकारी बुरी तरह से घायल हो गया है। मौकाए वारदात से हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। फ्रांस के गृह मंत्री गेराल्ड डार्मिनिन इस घटना की जानकारी दी  है। कांस में पुलिस कर्मी पर हमला उस वक्त हुआ, जब फ्रांस में जल्द ही राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं।

 

इस समय में वोटर्स के बीच हिंसक अपराधों और आतंकवाद को लेकर चिंता बनी हुई है। गृह मंत्री गेराल्ड डार्मिनिन ऑफिशियल अकाउंट से ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि, ‘मैं आज सुबह फ़ौरन घटनास्थल पर जा रहा हूं और मैं राष्ट्रीय पुलिस और कांस शहर को अपना समर्थन देने की पेशकश करता हूं.’

 

दरअसल ये वारदात उस वक्त हुई जब पुलिस अधिकारी अपनी कार में बैठा हुआ था। उस समय हमलावर आया और उसने कार का दरवाजा खोला और चाकू से पुलिस कर्मी पर हमला कर दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस हमले में पुलिस अधिकारी की जान बच गई है। बताया जा रहा है पुलिस कर्मी की जान बुलट प्रूफ जैकेट पहनने से हुई है। फिलहाल पीड़ित पुलिस वाले कि स्थिति सामान्य बनी हुई है।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: