
कर्नाटक श्री राम शोभा यात्रा पर पथराव, हिंसा भड़काने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कर्नाटक के कोलार में श्री राम शोभा यात्रा के दौरान हिंसा भड़काने का प्रयास किया गया। यहां शोभा यात्रा में शामिल लोगों पर शरारती तत्वों ने पथराव किया। जिसके कारण यहां तनाव जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।
जहांगीर मोहल्ले में हुआ पथराव
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने हल्का बल का प्रयोग करते हुए स्थिति को नियंत्रण में लिया। मालूम हो कि, कुछ दिन पहले राजस्थान के करौली में भी इसी तरह की घटना हुई थी। जब हिंदू समुदाय के जुलूस पर पथराव किया गया था। बताया जा रहा है कि, शोभा यात्रा मुलबागिलु कस्बे के जहांगीर मोहल्ले में पहुंचते ही कुछ लोगों ने भीड़ पर पथराव कर दिया। इससे शोभा यात्रा में शामिल लोग भड़क गए।
कुछ लोगों को हिरासत में लिया
फिलहाल पुलिस ने यहां पर कड़े इंतजाम कर दिए हैं। अधिकारियों ने बताया कि, स्थिति नियंत्रण में है। और हमले में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। हांलाकि चार से पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है।