” 2024 तक पीओके भारत में हो जाएगा शामिल ” : कपिल पाटिल
बीजेपी नेता कपिल पाटिल ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि, 2024 तक पीओके भारत में शामिल हो जाएगा। पंचायती राज राज्य मंत्री और बीजेपी नेता कपिल पाटिल का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आलू-प्याज की किमतें कम करने के लिए प्रधानमंत्री नहीं बने हैं।
उन्होंने कहा कि 2024 तक हो सकता है कि देश में कुछ खास हो जाए। मंत्री कपिल पाटिल ठाणे के भिवंडी में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपने बयान में कहा कि, थोड़ा इंतजार करते हैं। क्या पता 2024 तक कुछ अच्छा होने वाला हो और पीओके भारत में शामिल हो जाए। ऐसी उम्मीद करने में कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। क्योंकि ये सब काम सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही कर सकते हैं। देशवासियों को अपने प्रधानमंत्री पर भरोसा होना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि, केवल पीएम मोदी और अमित शाह ही इस कार्य को पूर्ण करने में सक्षम हैं। पीएम मोदी को इस देश का नेतृत्व करना जारी रखना चाहिए, क्योंकि उन्होंने सीएए और धारा 370 और 35 A आदि को निरस्त करने जैसे कई बडे फैसले लिए हैं। मुझे लगता है, 2024 तक पीओके भारत में शामिल हो सकता हैं। फिलहाल देशवासियों को इस महत्वपूर्ण दिन का इंतजार करना चाहिए और लोगों को हमारा साथ देना चाहिए।