TrendingUttar Pradesh
Trending

भाजपा ऐसे खास बनाएगी पीएम मोदी का 71वां जन्‍मदिन

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की तैयारी में है। इसी क्रम में शुक्रवार को भाजपा के ‘सेवा एवं समर्पण’ अभियान की शुरुआत होगी।

पीएम मोदी के जन्‍मदिन के मौके पर शुरू होने वाला ‘सेवा एवं समर्पण’ अभियान 7 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें बीजेपी के कार्यकर्ता द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए गांव-गांव व घर-घर तक पहुंचकर लोगों से संपर्क व संवाद किया जाएगा। साथ ही अभियान में मोर्चों व प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता जुटकर सेवा कार्य भी करेंगे।

गुरुवार शाम यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने प्रदेश पदाधिकारियों, क्षेत्रीय अध्यक्षों, जिला अध्यक्षों व जिला प्रभारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। इस बैठके में उन्‍होंने ‘सेवा एवं समर्पण’ अभियान को लेकर तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।

17 से 20 सितंबर तक परीक्षण शिविर

‘सेवा एवं समर्पण’ अभियान के अंतर्गत 17 से 20 सितंबर तक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसका समन्‍वय चिकित्सा प्रकोष्ठ करेगा। वहीं, रक्तदान शिविर का आयोजन युवा मोर्चा के कार्यकर्ता करेंगे। जबकि गरीब बस्तियों में फल व अन्य जरूरी चीजों का वितरण कर अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ता सेवा कार्य करेंगे।

किसानों-जवानों का सम्‍मान

यही नहीं, इस अभियान के तहत किसान मोर्चा किसान सम्मान दिवस मनाया जाएगा, जिसमें 71 किसानों और 71 जवानों को सम्‍मानित किया जाएगा। इसके अलावा 71 महिलाओं को सम्मान महिला मोर्चा करेगी। इसके तहत 24 सितंबर को बूथ पर पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: