India - World

आज शाम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से बातचीत करेंगे पीएम मोदी

भारत ने फ्रांस से राफेल फाइटर जेट की डील की थी। खबर है कि, भारत सरकार नौसेना के लिए भी राफेल फाइटर

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से बातचीत की। एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि, यह बातचीत शाम को होगी। बता दें कि, भारत और फ्रांस के रिश्ते हमेशा से ही दोस्ताना रहे हैं और हाल के सालों में इनमें काफी मजबूती भी आई है। माना जा रहा है कि, जल्द ही फ्रांस के राष्ट्रपति भारत का दौरा कर सकते हैं। हालांकि, तारीखें अभी तक तय नहीं हुई हैं।

गौरतलब है कि, भारत ने फ्रांस से राफेल फाइटर जेट की डील की थी। खबर है कि, भारत सरकार नौसेना के लिए भी राफेल फाइटर जेट खरीदने पर विचार कर रही है। वहीं फ्रांस के राष्ट्रपति के दौरे पर इस सौदे पर भी बातचीत हो सकती है। इसके अलावा अमेरिका के एफ-16 सुपर होर्नेट पर भी विचार किया जा रहा है।

अनुशासन और सुशासन के प्रतिबिंब बने हैं जीआईएस और जी-20 समिट: सीएम योगी

बताते चलें कि, भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक, रक्षा और सुरक्षा सहयोग के क्षेत्र में संबंध मजबूत हो रहे हैं। भारत प्रशांत महासागर में सुरक्षा सहयोग करने पर भी दोनों देश बातचीत कर रहे हैं।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: