![](/wp-content/uploads/2021/12/Sports-University-Meerut2-650x470.jpg)
पीएम मोदी करेंगे मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास
खेल विश्वविद्यालय में दो प्रकार के दर्शक दीर्घा क्षमता के साथ स्टेडियम तैयार किए जाएंगे।
मेरठ: मेरठ में बनने वाले मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 जनवरी करेंगे। मेरठ में बनने वाला यह खेल विश्वविद्यालय भारत की प्राचीन नागर शैली में तैयार होगा। इस खेल विश्वविद्यालय में ओलंपिक की तरह खेलकूद स्पर्धा आयोजित होंगी। अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विभिन्न खेलों के ट्रक वाइज स्टेडियम तैयार होंगे। बता दें कि देश के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में एथलेटिक के साथ फुटबॉल जैवलिन थ्रो डिस्कस आदि खेल प्रतियोगिताएं हो सकेगी। इस खेल विश्वविद्यालय में दो प्रकार के दर्शक दीर्घा क्षमता के साथ स्टेडियम तैयार किए जाएंगे। आउटडोर गेम्स के लिए स्टेडियम में 25 से 30,000 लोगों की बैठने की व्यवस्था होगी जबकि इंडोर गेम में 5 से 7000 लोगों के बैठने की क्षमता की स्टेडियम तैयार किए जाएंगे।
आपको बता दें कि खेल विश्वविद्यालय भारत की प्राचीन नागर शैली में तैयार होगा। भारत में ज्यादातर मंदिरों का निर्माण नागर शैली में निर्मित होते हैं। भारत में नगर शैली में बने मंदिरों में उड़ीसा का कोणार्क मंदिर और जगन्नाथ मंदिर शामिल है।
आपको बता दें कि उस लेंस कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के मद्देनजर आयोजन स्थल को स्टेडियम के रूप में तैयार करने के लिए दिशा निर्देश दिए गए। जानकारी के मुताबिक स्टेज व सभा के चारों तरफ स्टेडियम की तरह सीडी नुमा स्ट्रक्चर कुर्सियां लगाई जाएंगी इसके बाद सपा स्थल का लुफ्त स्टेडियम की तरह नजर आएगा।
कोई खास बात यह है कि उत्तर प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय की विश्वसनीय तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा खिलाड़ियों के अधिक सुविधाएं होंगी। खास बात यह है कि गंग नहर के किनारे बनने वाले खेल विश्वविद्यालय में राफ्टिंग रोबिन नौकायन जैसे जली खेलों का प्रशिक्षण भी होगा। ओलंपिक में होने वाले शूटिंग रेंज जैवलिन थ्रो भर उत्तम कुश्ती हांकी वालीबॉल मलखान जैसे परंपरागत खेल को प्रोत्साहन देने के लिए भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।