![](/wp-content/uploads/2021/12/images-2021-12-25T222643.544.jpeg)
पीएम मोदी ने बूस्टर डोज को दिखाई हरी झंडी, मुख्यमंत्रियों ने इस मौके पर जताई खुशी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीती रात 11वीं बार राष्ट्र के नाम संदेश में ओमिक्रॉन के खतरे से आगाह किया। उन्होंने कहा कि आप सभी 2022 के स्वागत की तैयारी में जुटे हैं। लेकिन उत्साह और उमंग के साथ ही ये समय सतर्क रहने का भी है। इस दौरान उन्होंने नए साल पर बच्चों को वैक्सीन की खुशखबरी दी। सोमवार 3 जनवरी 2022 से 15 से 18 साल के किशोरों के लिए देश में वैक्सीनेशन की शुरुआत होने जा रही है।
राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने जताई खुशी…
पीएम मोदी के एलान के बाद कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने इस पर फैसले का स्वागत किया है। दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने खुशी जताते हुए कहा कि, वह पहले से इसकी मांग कर रहे थे। राजस्थान सीएम अशोक गहलोत का भी कहना है कि, उन्होंने कई बार पत्र लिखकर पीएम मोदी से इसकी मांग की थी। इसके अलावा महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे ने भी बूस्टर डोज की मांग की अपील कर चुके हैं। इधर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी इस फैसले पर खुशी जताई है।
केजरीवाल ने बूस्टर डोज को लेकर जताई खुशी…
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं को कोविड वैक्सीन की बूस्टर खुराक देने की घोषणा पर खुशी जाहिर की । और कहा कि बूस्टर डोज सभी को दी जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि, यह जानकर प्रसन्नता हुई कि, अब 15-18 साल की उम्र के बच्चों को भी कोविड-19 का टीका मिलेगा।