IndiaIndia - World

8वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रधानमन्त्री मोदी ने मैसूर में योगाभ्यास

मैसूर : कोरोना महामारी(corona pandemic) के कारण वर्ष 2020 व 2021 में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस(international yoga day) सार्वजनिक तौर पर नहीं मनाया गया था। इस तरह वर्ष 2019 के बाद इस साल सार्वजनिक तौर पर योग दिवस मनाया जा रहा है।

ये भी पढ़े :- जोधपुर में एक विवाहिता ने टांके में कूदकर की आत्महत्या, मामले की पड़ताल में जुटी पुलिस

पीएम मोदी(PM modi)  मैसूरू पैलेस में लोगों के बीच योगासन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने देश के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, मैं इस 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सभी को बधाई देता हूं। आज विश्व के सभी भागों में योग का अभ्यास किया जा रहा है। योग निरोग जीवन को विश्वास दे रहा है और घर-घर में योग का प्रसार हो रहा है। योग वैश्विक पर्व बन गया है।

ये भी पढ़े :- माफिया और गुंडों के सरंक्षक है अखिलेश यादव – केशव प्रसाद मौर्या

मैसूर(Mysore) में पीएम मोदी ने कहा कि आंतरिक शांति वाले लाखों लोग वैश्विक शांति का माहौल बनाएंगे। इसी तरह योग लोगों और देशों को जोड़ सकता है, और योग हम सभी के लिए एक समस्या का समाधानकर्ता बन सकता है। यह पूरा ब्रह्मांड हमारे अपने शरीर और आत्मा से शुरू होता है। ब्रह्मांड हम से शुरू होता है। और योग हमें अपने भीतर की हर चीज के प्रति जागरूक बनाता है और जागरूकता की भावना पैदा करता है।

पीएम मोदी ने कहा कि योग संपूर्ण मानवता के लिए है। योग विश्व में शांति लाता है। पीएम ने संयुक्त राष्ट्र का भी अभिनंदन किया। साथ ही कहा कि योग से शांति केवल व्यक्तियों के लिए नहीं है, यह हमारे राष्ट्रों और दुनिया में शांति लाता है।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: