
जानें क्या है प्रधानमंत्री द्वारा चलाई गई मत्स्य संपदा योजना,55 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार
प्रधानमंत्री ने 10 सितंबर को मत्स्य संपदा योजना का शुभारंभ किया है। इसके साथ ही मछली पालन और पशु पालन को लेकर भी बड़े ऐलान कर सकते हैं। इस योजना से करीब 55 लाख लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। इस योजना के तहत 5 लाख से अधिक 70 लाख टन मछली का उत्पादन हो सकता है। यह मछली के एक्सपोर्ट को दोगुना बढ़ाकर 1,00,000 करोड़ कर देगी।
इस स्कीम के तहत लगभग 20,050 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे मछली पालन के क्षेत्र में आजादी के बाद से यह अब तक का सबसे बड़ा निवेश है।
Full event: PM Modi launches Rs 20,050 crore Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana (#PMMSY).@Min_FAHD @girirajsinghbjp
Watch here – https://t.co/7C9HX9xe7W pic.twitter.com/YXsmRvnIxY
— DD News (@DDNewslive) September 10, 2020
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने e-Gopala App भी लांच किया है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए इस कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत अन्य नेता भी शामिल थे।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने स्वयं सहायता से जुड़ी महिलाओं और किसानों से बातचीत भी की पीएम मोदी ने कहा कि हमारे देश में पशुपालन की जिम्मेदारी महिलाओं के कंधों पर ही है। ऐसे में महिलाओं को आधुनिक तकनीकों पशुओं की अच्छी नस्लों वगैरह से जुड़ा जाए तो पशुओं के क्षेत्र में क्रांति लाई जा सकती है।
इसके साथ ही PMMSY योजना के तहत सीतामढ़ी में Fish Brood Bank और किशनगंज में Aquatic Disease Referral Laboratory की शुरुआत करेंगे। यह मछली उत्पादन को बढ़ाने में मदद करेगा। इस सुविधाओं से मछली पालको को अच्छे मछली के बच्चे मिल सकेंगे। बता दें कि मछली की अच्छे उत्पादन के लिए मधेपुरा में मछली के चारा बनाने के एक प्लांट की भी शुरुआत करेंगे। बिहार के पूसा में स्थित Dr. Rajendra Prashad Central Agricultural University में फिश प्रोडक्शन की भी शुरुआत की जाएगी।
क्या है e-Gopala App ?
e-Gopala App एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है जिसके जरिए पशुपालन उत्पादन बढ़ाने और नस्ल सुधारने की जानकारी ले सकते हैं। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए semen, embryos आदि की खरीदारी कर सकते हैं। यहां पर किसानों को अच्छी क्वालिटी की ब्रीडिंग सर्विस जैसी Artificial insemination, vaccination, treatment की जानकारी मिल सकती है।