India
पीएम मोदी ने किया Bengaluru Tech Summit 22 का उद्धाटन
पीएम ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में इस साल भारत 40 वें स्थान पर पहुंच गया है।
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बंगलूरू टेक समिट का उद्धाटन किया। इस दौरान पीएम ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में इस साल भारत 40 वें स्थान पर पहुंच गया है।
मैनपुरी उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य ने दाखिल किया नामांकन
पीएम ने बताया कि, 2015 में यह 81वें स्थान पर था। लेकिन अब भारतीय प्रतिभा के दम पर हमें ये कामयाबी मिली है। पीएम मोदी ने अपने पूर्व रेकॉर्डेड भाषण में कहा कि, बंगलूरू भारत के इनोवेशन इंडेक्स में नंबर 1 है। बंगलूरू प्रौद्योगिकी का घर है। यह एक समावेशी और नवोन्मेषी शहर है।
पीएम ने कहा कि, देश में यूनिकॉर्न स्टार्टअप्स की संख्या दोगुनी हो गई है। अब हम दुनिया में तीसरे नंबर पर हैं। यह भारतीय प्रतिभा के दम पर संभव हो सका है।