
पीएम ने किया काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का उद्घाटन, लोगों ने लगाए हर – हर महादेव के जयकारे
दिल्ली। आज पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र में प्रधानमंत्री सनातन परंपरा को आगे बढ़ाने और अपने नए रंग-रूप देने का लगातार प्रयास कर रहे है। काशी विश्वनाथ को नया रूप देने के लिए 33 माह का वक्त लगा है । जिसके बाद वाराणसी में श्रीकाशी विश्वनाथ धाम नया रूप सामने आया है। जिसका आज पीएम मोदी के हाथों लोकार्पण किया जाना है।
उत्तर प्रदेश को पीएम आज बड़ी सौगात देंने जा रहे है। देश के 150 से अधिक धर्माचार्य, संत-महंत व प्रबुद्धजन बने।इसके साथ ही इस कार्यक्रम में आम आदमी और दूसरे नेता भी शामिल हुए है। इसके अलावा भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी आज इसमें शामिल हुए। लम्बे समय से इस पल का सभी को इंतजार था। ये करीब 5,27,730 वर्ग फीट में फैला है। जन आस्था के शीर्ष केंद्र के इस ऐतिहासिक कार्यक्रम से पूरे देश को जोडऩे के लिए 51,000 स्थानों पर एलईडी स्क्रीन तैयार की गई।
एक नजर लाइव अपडेट पर
1:50PM- पीएम मोदी ने किया काशी विश्वनाथ कारिडोर का उद्घाटन।
1:34 PM- काशी विश्वनाथ पर एक छोटी सी फिल्म दिखाई गई।
1:27PM- सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया सम्मान। उन्होंने हर-हर महादेव के साथ अपने भाषण की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज हर भारतीय प्रफुल्लित है। उन्होंने कहा कि काशी काफी विपरीत परिस्थितियों का साक्षी रहा है। आज पूरा देश इसके बदले स्वरूप को देख रहा है। ये देश का सौभाग्य है कि भारत उनके सानिध्य में आगे बढ़ रहा है।
1:25 PM- काशी विश्वनाथ कारिडोर के उदघाटन कार्यक्रम की शुरुआत। वहां पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल, सीएम और अन्य मंत्रियों के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद हैं।
1:20 PM- पीएम मोदी ने पूजा अर्चना के बाद लोगों का अभिवादन स्वीकारा और वहां मौजूद लोगों पर पूष्प वर्षा कर उनका अभिवादन किया। वो इस कारिडोर के निर्माण में शामिल लोगों के बीच बैठे और हर-हर महादेव का उदघोष किया।
01:00 PM- काशी विश्वनाथ मंदिर में पीएम मोदी ने की पूजा अर्चना। किया भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक।