टी 20 विश्व कप मैच से पहले टीम के साथ खेले वॉलीबॉल
टी20 वर्ल्ड कप में भारत का दूसरा मैच 31 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ होगा। इस मैच से पहले भारतीय खिलाड़ी अच्छे मूड में हैं। उन्होंने टीम इंडिया के मेंटर महेंद्र सिंह धोनी के साथ बीच वॉलीबॉल भी खेला। बीसीसीआई ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में खिलाड़ी वॉलीबॉल खेलते दिख रहे हैं। वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी के अलावा भारत के कप्तान विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रोहित शर्मा, केएल राहुल, हार्दिक पाण्डया, भुवनेश्वर कुमार, राहुल चाहर और वरुण चक्रवर्ती भी नजर आ रहे हैं।
बीसीसीआई ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि टीम इंडिया छुट्टी के दिन बीच वॉलीबॉल खेल रही है। टी20 वर्ल्ड कप के पहले ही मैच में भारतीय टीम का सामना पाकिस्तान से हुआ। इस मैच में भारतीय टीम को 10 विकेट से हार माननी पड़ी थी। टीम इंडिया अब 31 अक्टूबर को न्यूजीलैंड से भिड़ेगी।
टीम इंडिया को सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाए रखने के लिए किसी भी हाल में न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी। पाकिस्तान के खिलाफ भारत की कई कमजोरियां थीं। पाकिस्तान के खिलाफ भारत के बल्लेबाज़ और गेंदबाज़ फ्लॉप हुए। हालांकि, भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ वापसी करने की पूरी कोशिश करेगी। यह मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।