
यमुनानगर के सिविल अस्पताल में लगने जा रही प्लेटलेट्स मशीन , डेंगू मरीजों को अब नहीं करना पड़ेगा दिक़्क़तों का सामना
यमुनानगर। पानीपत के यमुनानगर के सिविल हॉस्पिटल में प्लेटलेट्स निकालने वाली अफ्रेसिस मशीन लगने वाली है। कुछ समय पहले स्वास्थ्य विभाग की मांग की गई थी। इस मांग पर कार्यवाही करती हुए, प्लेटलेट्स मशीन लगने के साथ ही मरीजों को राहत सांस ली है। इस मशीन के लगने से सबसे ज्यादा फायदा डेंगू व मलेरिया के मरीजों को होने वाला है। इसमें मरीजों को प्लेटलेट्स की जरूरत पड़ती है। विभाग के पास यह मशीन न होने की वजह से मरीजों को निजी ब्लड बैंकों के पास जाना पड़ता है।
मलेरिया व डेंगू का सीजन जून माह से शुरू हो जाता है। इस वर्ष मलेरिया के अधिक मरीज नहीं आए, लेकिन डेंगू ने रिकार्ड तोड़ दिए थे। छह साल का रिकार्ड डेंगू ने तोड़ दिया था। मरीजों के लिए अस्पताल में बेड तक कम पड़ने लगे थे। जिससे काफी परेशानी भी मरीजों को झेलनी पड़ी थी। इसके साथ ही डेंगू के मरीजों को प्लेटलेट्स की वजह से आई। वजह यह थी कि सरकारी अस्पताल में प्लेटलेट्स निकालने वाली अफ्रेसिस मशीन नहीं थी। जिस वजह से मरीज या उनके तीमारदारों को निजी ब्लड बैंकों का सहारा लेना पड़ा। जिससे इलाज भी महंगा हुआ।